राजस्थान में शख्स ने निगला 12 सेंटीमीटर लंबा टूथब्रश, बिना चीरा लगाए निकाला गया बाहर

उदयपुर (राजस्थान) में डॉक्टरों ने चित्तौड़गढ़ निवासी गोपालसिंह राव (53) के पेट से टूथब्रश निकाला है। बकौल रिपोर्ट्स, ब्रश करने के दौरान गोपालसिंह ने जम्हाई ली और इस दौरान टूथब्रश उनके पेट के ऊपरी हिस्से में अटक गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां बिना चीरा लगाए ऑपरेशन कर मुंह के रास्ते ही 12 सेंटीमीटर लंबे टूथब्रश को निकाला गया।