हनुमानगढ़ (राजस्थान) में एक शख्स ने सोमवार को फेसबुक पर लाइव आकर अपने 2 बच्चों के साथ सल्फास की गोलियां खा लीं जिसके बाद शख्स की मौत हो गई और उसके बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। शख्स ने फेसबुक लाइव में कहा, "मेरी पत्नी शारदा, उसका प्रेमी राकेश मेघवाल...हमारी मौत के ज़िम्मेदार होंगे। खुश रहना शारदा। आई लव यू।"