राजस्थान में शरीर से भूतनी निकालने के नाम पर तांत्रिक ने नाबालिग लड़की का कई बार किया रेप
बीकानेर (राजस्थान) में नाबालिग लड़की का कई बार रेप करने के आरोप में एक तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। लड़की के पिता ने कहा कि तांत्रिक शरीर से भूतनी निकालने के नाम पर पीड़िता को बंद कमरे में ले जाकर उसका रेप करता था।