राजस्थान में शादीशुदा महिला से दोस्ती को लेकर शख्स को लाठी, हॉकी व बेसबॉल बैट से पीटा गया
जोधपुर (राजस्थान) में शादीशुदा महिला से दोस्ती को लेकर संदीप नामक शख्स को एक कार गैराज में महिला के पति व अन्य द्वारा लाठी, हॉकी व बेसबॉल बैट से बेरहमी के साथ पीटने का वीडियो सामने आया है। एक हमलावर ने उसका सिर पकड़ा हुआ था और उसके पैरों में कई फ्रैक्चर हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।