राजस्थान में शिक्षक ने 11वीं कक्षा की छात्रा से क्लास में की छेड़छाड़, जबरन लगाया गले
बारां (राजस्थान) में एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 55 वर्षीय सरकारी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद पीड़िता ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने पीड़िता के हवाले से बताया कि क्लासरूम में अकेले रहने के दौरान शिक्षक ने उसे जबरन गले लगाया था।