राजस्थान सरकार ने गुरुवार को राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों के रोकथाम के उपाय) विधेयक, 2022 को पेश किया जिसमें सरकारी परीक्षाओं में नकल करने पर 10-साल तक की जेल और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रस्ताव है। बकौल विधेयक, "अगर कोई शख्स...अनधिकृत मदद लेता है तो उसे 3-साल की जेल...और कम-से-कम ₹1 लाख का जुर्माना होगा।"