कोटा (राजस्थान) में 14-वर्षीय एक किशोरी ने दूध, सब्ज़ी व अन्य सामान ऊपर खींचने के लिए बांधी गई रस्सी को फंदा बनाकर खेल-खेल में गले में डाल लिया जिसके चलते एक मिनट तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त किशोरी कुत्ते संग खेल रही थी। किशोरी के परिवार ने उसका पोस्टमाॅर्टम करवाने से इनकार कर दिया।