राजस्थान में सीएम गहलोत के जन्मदिन को लेकर लगाया गया होर्डिंग हुआ चोरी, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर (राजस्थान) में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन को लेकर लगाया गया ₹4,000 कीमत वाला एक होर्डिंग शुक्रवार को चोरी हो गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी होर्डिंग लगाने वाली कंपनी का कर्मचारी है और बकाया रुपए न मिलने पर उसने होर्डिंग उतार लिया था।