राजस्थान में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान ज़हरीली गैस की चपेट में आए 3 लोगों की हुई मौत

पाली (राजस्थान) में शुक्रवार रात सेप्टिक टैंक की सफाई करने के दौरान ज़हरीली गैस की चपेट में आने के चलते दम घुटने से 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान टैंक के बाहर खड़ा उनका एक साथी तीनों को बचाने के लिए टैंक में उतरा लेकिन दम घुटने के चलते वह तुरंत बाहर निकल आया।