राजस्थान में सेल्फी लेने के चक्कर में बांध में डूबने से दो युवकों की हुई मौत

राजस्थान के जयपुर में शनिवार शाम नेवटा बांध में नाव पलटने से पानी में डूबने के कारण दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पानी के बीच में सेल्फी लेने के चक्कर में नाव पलट गई जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया है कि नाव चालक और एक अन्य युवक तैरकर बांध से बाहर आ गए।