राजस्थान में 7 वर्षीय बच्ची का स्कूल के चपरासी ने एक साल तक किया रेप

जोधपुर (राजस्थान) में दूसरी कक्षा में पढ़ रही 7-वर्षीय बच्ची का एक साल तक रेप करने के आरोप में एक निजी स्कूल का चपरासी गिरफ्तार हुआ है। बच्ची की मां के अनुसार, उसने बेटी के कपड़ों पर खून के धब्बे देखे जिसके बाद पूछताछ करने पर बेटी ने आपबीती सुनाई। महिला ने मामले में फांसी की सज़ा की मांग की।