राजस्थान में स्कूल ने लंच बॉक्स में बैन किया नॉन-वेज, सामने आया अभिभावकों को मिला मेसेज

जयपुर (राजस्थान) में एक स्कूल ने अभिभावकों को मेसेज भेजकर बताया है कि बच्चों को अब लंच बॉक्स में नॉन-वेज फूड और अंडे लाने की अनुमति नहीं होगी। फिल्म लेखक दरब फारूकी ने मेसेज का स्क्रीनशॉट शेयर कर इस फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह मेसेज उनके परिवार में किसी को वॉट्सऐप क्लास ग्रुप पर मिला था।