राजस्थान में हुआ ट्रिपल मर्डर, शख्स ने घर में घुसकर महिला व उसके 2 बेटों का गला रेता
जयपुर (राजस्थान) में बुधवार को एक शख्स ने घर में घुसकर 28 वर्षीय महिला और उसके 5 व 2 वर्षीय बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। तीनों मृतकों के शरीर पर चाकू के वार के दर्जनों निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी मृतकों का जानकार हो सकता है और मौके से पिस्टल भी बरामद की गई है।