राजस्थान में हुआ भीषण सड़क हादसा, मंदिर जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत

सवाई माधोपुर (राजस्थान) में एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार सीकर से त्रिनेत्र गणेश मंदिर (रणथंभौर) के दर्शन के लिए जा रहा था। भीषण सड़क हादसे में घायल हुए बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।