जयपुर (राजस्थान) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अविकार शर्मा नामक पटवारी को एक शख्स से ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत करते हुए बताया था कि 2 भूखंडों के बीच रास्ता नहीं निकालने और इस प्रक्रिया पर रोक लगाने के एवज़ में पटवारी द्वारा ₹1 लाख की रिश्वत मांगी गई थी।