राजस्थान रॉयल्स और एसआरएच के आईपीएल 2022 के पहले मैच के प्लेइंग इलेवन आए सामने

सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान केन विलियमसन ने मंगलवार को आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए 7 खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। एसआरएच के प्लेइंग इलेवन में 4 विदेशी खिलाड़ियों में कप्तान विलियमसन, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम और रोमारियो शेफर्ड शामिल हैं।