सीएसके के खिलाफ 19-गेंद में अर्धशतक जड़ने वाले राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मैच के बाद अपने बल्ले पर सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी का ऑटोग्राफ लिया। आईपीएल ने धोनी के ऑटोग्राफ वाला बल्ला लिए यशस्वी की तस्वीर शेयर की है। यशस्वी ने कहा, "मैंने बल्ले पर माही सर (धोनी) का सिग्नेचर लिया है। मैं बहुत खुश हूं।"