राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज किया आईपीएल 2022 का अब तक का सबसे बड़ा टोटल

राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को केकेआर के खिलाफ 217/5 रन का स्कोर बनाया जो आईपीएल 2022 का अब तक का सबसे बड़ा टोटल है। इस सीज़न में यह राजस्थान रॉयल्स का दूसरा 200+ का स्कोर है। आईपीएल 2022 का पिछला सबसे बड़ा टोटल 216/4 था जो सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ 12 अप्रैल को दर्ज किया था।