राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज किया आईपीएल 2023 का अपना सबसे कम टोटल

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने शुक्रवार को आईपीएल 2023 का अपना सबसे कम टोटल दर्ज किया। जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरआर 118 रन पर ऑल-आउट हो गई और उसके 7 बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। आरआर का पिछला सबसे छोटा टोटल 144/6 था जो उसने 19 अप्रैल को एलएसजी के खिलाफ दर्ज किया था।