राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को सीएसके के खिलाफ 17.3 ओवर में 190 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-2021 की अंकतालिका में मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ दिया और बेहतर नेट रन-रेट के कारण वह छठे स्थान पर पहुंच गई। केकेआर, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के अब 10-10 अंक हैं।