राजस्थान रॉयल्स ने सैमसन की फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की, उनके आपत्ति जताने पर किया डिलीट

राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन की फोटोशॉप्ड तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "क्या खूब...लगते हो।" सैमसन ने इस पर लिखा, "दोस्तों के लिए यह सब करना ठीक है...लेकिन...टीमों को प्रोफेशनल होना चाहिए।" रॉयल्स ने बाद में तस्वीर डिलीट कर दी। एक फैन ने कमेंट कर सैमसन से कहा, "सोशल मीडिया टीम को...व्यक्तिगत रूप से बताएं।"