राजस्थान रॉयल्स हमेशा नया करने की कोशिश करती है: अश्विन के रिटायर्ड आउट होने पर वॉटसन
रविचंद्रन अश्विन के रिटायर्ड आउट होने पर दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने कहा, "राजस्थान रॉयल्स हमेशा कुछ नया करने को कोशिश करती है।" वॉटसन ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी कभी रिटायर्ड आउट नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "अगर आप कुछ गेंदों पर रन नहीं बना रहे हैं तो आप बल्लेबाज़ के तौर पर कैसे सीखते हैं?"