राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अमीन किए गए अरेस्ट
राजस्थान कांग्रेस महासचिव अमीन पठान को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल, अमीन और उनकी पत्नी व पूर्व पार्षद रज़िया पठान के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने को लेकर केस दर्ज हुआ था। अमीन 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।