राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के नाम पर रिश्वत लेते एक शख्स को गिरफ्तार किया। एसीबी के मुताबिक, आरोपी के पास से ₹5 लाख के साथ ₹7 लाख नकली नोट मिले। बकौल एसीबी, आरोपी ने लैंड कंवर्ज़न के लिए शिकायतकर्ता से एनओसी जारी करवाने के एवज़ में ₹12 लाख मांगे थे।