राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाने का निर्णय लिया गया जिसके बाद आज मध्यरात्रि से पेट्रोल व डीज़ल की दरों में क्रमश: ₹4/लीटर व ₹5/लीटर की कमी हो जाएगी। बकौल गहलोत, इससे राज्य सरकार ₹3500 करोड़ वार्षिक राजस्व की हानि वहन करेगी।