राजस्थान सरकार ने बजट पेश होने के बाद सभी 200 विधायकों को गिफ्ट किए आईफोन 13

बकौल रिपोर्ट्स, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया जिसके बाद राज्य के सभी 200-विधायकों को बजट की डिजिटल कॉपी के साथ आईफोन 13 भेंट किए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक आईफोन की कीमत ₹75,000 से लेकर ₹1 लाख के बीच है। रिपोर्ट्स हैं, राजस्थान सरकार ने 250 आईफोन खरीदे थे।