राजस्थान सरकार ने मनरेगा के अंतर्गत मेट की प्रतिदिन मज़दूरी बढ़ाकर की ₹240

राजस्थान सरकार ने मनरेगा योजना के अंतर्गत मेट (सुपरवाइज़र) की प्रतिदिन मज़दूरी को 2022-23 के लिए ₹235 से बढ़ाकर ₹240 कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई है। वहीं, जोधपुर के पांच ब्लॉक में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय खोलने को भी मंज़ूरी मिली है।