राजीव गांधी हत्या मामले में सज़ायाफ्ता नलिनी की रिहाई को लेकर एससी ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सज़ा काट रही नलिनी श्रीहरन की समय से पहले रिहाई की मांग से जुड़ी याचिका पर सोमवार को केंद्र और तमिलनाडु सरकार से जवाब मांगा। नलिनी ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी जिसमें समय पूर्व रिहाई के उनके अनुरोध को खारिज कर दिया गया था।