राजू श्रीवास्तव ने अपने जीवन में हमें खूब हंसाया, हम आपको याद करेंगे गजोधर भैया: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री और पूर्व कॉमेडियन भगवंत मान ने राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद ट्वीट किया है, "राजू श्रीवास्तव ने अपने जीवन में हमें खूब हंसाया लेकिन आज यह खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है।" मान ने कहा, "उनके साथ काफी काम किया और बहुत कुछ सीखने को भी मिला...हम आपको याद करेंगे गजोधर भैया।"