पीआईबी के नए प्रधान महानिदेशक नियुक्त किए गए राजेश मल्होत्रा

भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) अधिकारी राजेश मल्होत्रा को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) का नया प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया है। 1989-बैच के अधिकारी राजेश इस पद पर सत्येंद्र प्रकाश का स्थान लेंगे जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। वहीं, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रिया कुमार को दूरदर्शन समाचार (डीडी न्यूज़) का महानिदेशक नियुक्त किया जो मयंक अग्रवाल का स्थान लेंगी।