महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने दावा किया है कि राज्य के कुछ पावर प्लांट में केवल डेढ़ दिन और कुछ में 3-6 दिन का कोयला बचा है। उन्होंने कहा कि लोड शेडिंग से बचने के लिए कोयला, पानी और गैस की आपूर्ति की आवश्यकता है। बकौल राउत, कोयना बांध में 17-हज़ार मिलियन क्यूबिक फीट पानी बचा है।