प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अक्टूबर, 2021 में हुई हिंसा के मामले पर बुधवार को एएनआई से बातचीत में कहा, "सुप्रीम कोर्ट जो कमिटी बनाना चाहती थी, राज्य सरकार ने सहमति दी।" उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार पारदर्शिता से काम कर रही है तभी तो सुप्रीम कोर्ट की इच्छा के अनुसार सारे निर्णय करती है।"