राज्यपाल के पद को खत्म करे सरकार, राजभवन बीजेपी के 'कैम्प कार्यालय' बन गए हैं: सीपीआई

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने केंद्र से राज्यपाल पद को खत्म करने की मांग की है। सीपीआई के महासचिव डी. राजा ने कहा, "संवैधानिक ढांचे को कमज़ोर करने के लिए राज्यपाल के कार्यालय का दुरुपयोग किया जा रहा है। केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे राज्यों में राजभवनों से बीजेपी के 'कैम्प कार्यालयों' के तौर पर काम करवाया जा रहा है।"