केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2022-23 पर हुई चर्चा का जवाब दिए जाने के बाद शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही 14 मार्च सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसी के साथ बजट सत्र का पहला चरण पूरा हुआ। सत्र के पहले चरण में मौखिक उत्तर दिए जाने वाले 51 प्रश्न सदन में पूछे गए।