राज्यसभा के लिए नामित होने के बाद मालीवाल ने डीसीडब्ल्यू के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किए जाने के बाद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 'X' पर वीडियो शेयर कर लिखा, "पल दो पल मेरी कहानी है। आज नम आंखों से दिल्ली महिला आयोग को अलविदा कहा। 8 साल कब बीत गए पता नहीं चला।"