inshorts

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने की नारेबाज़ी, कागज़ फाड़कर उछाले

राज्यसभा में बुधवार को सरकार द्वारा संचालित साधारण बीमा कंपनियों के निजीकरण संबंधी बिल पर चर्चा के दौरान विपक्षी सांसदों ने वेल में आकर हंगामा किया। इस दौरान सदस्यों ने आसन के समक्ष बढ़ने का प्रयास किया, नारेबाज़ी की और कागज़ फाड़कर उछाले। हालांकि, करीब 50 सुरक्षाकर्मियों द्वारा बनाए गए घेरे ने सदस्यों को आसन तक जाने से रोक दिया।