उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू पिछले दिन सदन में हुए हंगामे का ज़िक्र कर बुधवार को भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "जिस तरह कल...(सदन की) पवित्रता को तहस-नहस किया गया, उससे मैं बहुत दुखी हूं...मैं रातभर सो नहीं सका। कुछ लोग टेबल पर बैठे थे, कुछ ऊपर चढ़ गए।" वहीं, सदस्यों की नारेबाज़ी के बीच सदन स्थगित हो गया।