राज्यसभा सीट मिल जाती तो आरोप नहीं लगाते: केजरीवाल पर लगाए विश्वास के आरोपों पर टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थक होने के आरोपों पर कहा है कि वह (अरविंद केजरीवाल) आंदोलनकारी तो हैं लेकिन ऐसे नहीं लगते। उन्होंने कहा, "कुमार विश्वास तो इनकी पार्टी में थे...अगर राज्यसभा सीट मिल जाती तो ये (केजरीवाल) बढ़िया थे...राज्यसभा सीट नहीं दी तो आरोप लगा दिए।"