केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि वर्तमान में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 वैक्सीन की 17.54 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त डोज़ उपलब्ध हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 188.47 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें दे चुकी है। 18+ उम्र के नागरिक भी 10-अप्रैल से प्रीकॉशन डोज़ लगवा सकेंगे।