पुलिस के अनुसार, रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में 22-23 अगस्त की मध्यरात्रि को अपनी प्रेमिका से मिलने गए 25-वर्षीय युवक को मौके पर पहुंचे युवती के परिजनों ने पेट्रोल डालकर कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया था। बकौल पुलिस, अस्पताल में भर्ती युवक की हालत स्थिर है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।