रात में स्पेस से ली गई पृथ्वी की फोटो अंतरिक्षयात्री ने की शेयर, पूछा- कितने देश दिख रहे हैं?

इटली की अंतरिक्षयात्री समांथा क्रिस्टोफोरेटी ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन से रात में ली गई पृथ्वी की तस्वीर हाल ही में ट्वीट की। उन्होंने लिखा, "अटलांटिक से ईस्ट की ओर दिखता सूर्योदय...आपको कितने देश और यूरोपीय शहर दिख रहे हैं? मैं अपना जन्मस्थान देख सकती हूं।" उन्होंने बाद में जर्मनी, स्पेन, यूके, आयरलैंड, ग्रीस और इटली की साफ तस्वीरें शेयर कीं।