रानी को छोड़ भारतीय महिला हॉकी टीम के किसी खिलाड़ी को नहीं पहचान रहे थे बत्रा: शोर्ड मरीन

भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच शोर्ड मरीन ने अपनी किताब 'विल पावर' में खुलासा किया है कि 2019 में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के तत्कालीन अध्यक्ष नरिंदर बत्रा भारतीय कप्तान रानी रामपाल को छोड़ अन्य खिलाड़ी को नहीं पहचान रहे थे। बकौल मरीन, "बत्रा ने पूछा, 'ड्रैग फ्लिकर कौन हैं?' जबकि सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर...उनके पास खड़ी थीं।"