राफा पर हमला करना इज़रायल की बड़ी गलती होगी: इज़रायली पीएम से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच इज़रायल-हमास युद्ध को लेकर बातचीत हुई है। अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने बताया कि बाइडन ने नेतन्याहू से कहा है कि राफा (फिलिस्तीन) पर हमला करना इज़रायल की 'बड़ी गलती' होगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति बाइडन ने इज़रायल के हमास के खिलाफ अभियान चलाने की प्रतिबद्धता को दोहराया है।