राफेल नडाल निजी कारणों से लेवर कप से हटे

राफेल नडाल निजी कारणों से लेवर कप से हट गए हैं। उन्होंने टीम वर्ल्ड के खिलाफ टीम यूरोप के लिए रॉजर फेडरर के साथ डबल्स मैच खेलने के बाद यह फैसला लिया। फेडरर के आखिरी मैच के बाद नडाल ने कहा, "मैं अच्छा नहीं कर पा रहा हूं। यह मेरे लिए कठिन समय है....ठीक से सो नहीं पाया...तनाव में था।"