श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या (यूपी) में निर्माणाधीन मंदिर में प्रस्तावित गर्भगृह की वर्तमान स्थिति की कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं। इससे पहले 5 अगस्त को ट्रस्ट ने बताया था कि मंदिर का 40% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गौरतलब है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जून, 2022 को मंदिर में गर्भगृह की आधारशिला रखी थी।