राम जाति व संप्रदाय से ऊपर हैं: डीएमके सांसद ए राजा के 'राम' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने डीएमके सांसद ए राजा के 'तमिलनाडु के लोग भारत माता और जय श्री राम को स्वीकार नहीं करेंगे' बयान की निंदा की है। सुप्रिया ने कहा, "मुझे लगता है कि राम हम सबके हैं...हम सबमें हैं। राम जाति, संप्रदाय, धर्म से ऊपर हैं...राम मर्यादा हैं, नैतिकता हैं, प्रेम हैं। राम जीवन जीने के आदर्श हैं।"