राम मंदिर उद्घाटन में बिना निमंत्रण अयोध्या न आएं श्रद्धालु: ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लोगों से अपील की है कि जिन्हें आमंत्रण पत्र नहीं मिला है वे अयोध्या न आएं। उन्होंने कहा, "प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को घर में बैठकर टीवी पर देखें और नज़दीकी मंदिरों में पूजा करें।" बकौल राय, लोग अपने घर के बाहर दीप जला सकते हैं।