राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, यह सच हो चुका है: संसद में राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को संसद में अपने अभिभाषण में कहा, "राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी। आज यह सच हो चुका है।" उन्होंने कहा, "रामलला अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं।" इसके बाद कई सांसदों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मंत्रियों ने मेज़ें थपथपाईं।