राम मंदिर के लिए बनाए गए 450 किलो वज़नी नगाड़े को गुजरात से किया गया रवाना

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राम मंदिर (अयोध्या) के लिए बनाए गए 450 किलोग्राम वज़नी नगाड़े वाले रथ को अहमदाबाद से रवाना किया है। इस नगाड़े को 'अखिल भारतीय डबगर समाज' ने तैयार किया है। डबगर समाज के एक प्रतिनिधि ने बताया कि नगाड़े में लोहे की प्लेटों का इस्तेमाल हुआ है ताकि यह हज़ारों वर्षों तक चल सके।

Load More