राम मंदिर को देशभर से मिले उपहारों में हैदराबाद के एक कारसेवक के बेटे द्वारा सोने की परत चढ़ा जूता और वडोदरा में बनी 108-फीट लंबी अगरबत्ती शामिल हैं। सूरत से 5,000 अमेरिकी डायमंड से राम मंदिर थीम पर बना नेकलेस, हैदराबाद के शख्स द्वारा तैयार 1,265-किलोग्राम का एक लड्डू और अलीगढ़ में बना 400-किलोग्राम का ताला भी शामिल हैं।